गोड्डा जिले में झालसा के निदेशानुसार आज जिला विधिक सेवा प्राधिकार गोड्डा एवं जिला प्रशासन के सौजन्य से विधिक सेवा -सह- सशक्तिकरण कैंप का आयोजन किया गया।
====================
आज दिनांक 06.11.2022 को झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार गोड्डा एवं जिला प्रशासन के सौजन्य से स्थानीय नगर भवन गोड्डा में विधिक सेवा -सह- सशक्तिकरण कैंप का आयोजन किया गया। स्थानीय नगर भवन गोड्डा के कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि सहित अन्य गणमान्यों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधान जज परिवार न्यायालय गोड्डा श्री अशोक कुमार सिंह , उपविकास आयुक्त महोदय गोड्डा श्री संजय सिन्हा ,डालसा के सचिव डॉ0 प्रदीप कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा श्री मनोज कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महागामा श्री शिव शंकर तिवारी ,सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी सह जिला कल्याण पदाधिकारी गोड्डा श्री अविनाश कुमार सहित अन्य गणमान्य की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर की गई।
उक्त कार्यक्रम में प्रधान जज परिवार न्यायालय गोड्डा के द्वारा विधिक सेवा सशक्तिकरण कैंप के आयोजन को लेकर जिले से आए ग्रामीणों को संबोधित किया गया साथ ही साथ अपने संबोधन में कहा गया कि विभिन्न स्टालों के माध्यम से आप अपने आवश्यकतानुसार जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ प्राप्त कर सकते हैं। महोदय के द्वारा विभिन्न योजनाओं के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई तथा अपने संबोधन में उन्होंने लोगों से कहा कि जिले में चलाई जा रही योजनाओं का लाभ विभिन्न स्टालों के माध्यम से आप जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और इसका लाभ ले सकते हैं। आपके द्वारा जो भी समस्याएं हैं आप अपनी समस्याओं को यहां पर रख सकते हैं उनका निराकरण किया जाएगा। साथ ही साथ वैसे गरीब एवं असहाय लोग जिन्हें कोर्ट में केस लड़ने के लिए आर्थिक तंगी है उनके लिए इस कैंप के माध्यम से केस लड़ने हेतु निशुल्क सरकारी वकील की सुविधाएं प्रदान की जा रही है ताकि वे अपने केस का निराकरण बिना आर्थिक तंगी के कर सकें।
कार्यक्रम में डालसा के सचिव डॉ0 प्रदीप कुमार के द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकार को लेकर विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। उनके द्वारा संबोधित करते हुए बताया गया कि तीनों विभाग (यथा:- ज्यूडिशरी, जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से यह कार्यक्रम आयोजित की जा रही है।इस कार्यक्रम में योजनाओं का लाभ विभिन्न स्टालों के माध्यम से आप जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और इसका लाभ ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से आपके आए आवेदनों (यथा:- प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन योजना एवं अन्य) को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा संग्रह कर संबंधित विभागों को भेजा जाता है ताकि आपके आवेदनों का निष्पादन यथाशीघ्र कर लाभुक को लाभ पहुंचाई जाए।
कार्यक्रम में उपविकास आयुक्त महोदय गोड्डा श्री संजय सिन्हा के द्वारा जिले से आए हुए अपने संबोधन में उपस्थित लोगों को न्यायिक सशक्तिकरण के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। महोदय के द्वारा बताया गया कि झालसा के निर्देशानुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार गोड्डा एवं जिला प्रशासन के द्वारा जिला प्रशासन के द्वारा किया जा रहा है। उक्त कैंप के द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभुकों को मिलने वाले लाभ एवं वस्तुओं का उक्त कैंप में ही वितरण कर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित कराने का लक्ष्य है। महोदय ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं जिला प्रशासन के द्वारा जो स्टॉल लगाए गए हैं वहां पर आप अधिक से अधिक संख्या में जाए एवं योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर अधिक से अधिक संख्या में उनका लाभ प्राप्त करें। महोदय के द्वारा बताया गया कि सामाजिक सुरक्षा विभाग के अंतर्गत पेंशन से संबंधित जानकारियां, कृषि विभाग के अंतर्गत पशुधन ,कृषि उन्नत किस्म के बीजों की जानकारियां, सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत पोषण से संबंधित जानकारियां, एवं स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों की जानकारियां जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं यहां से प्राप्त की जा सकती है।महोदय के द्वारा बताया गया कि जिला प्रशासन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सहयोग से आपके अपने. अधिकारों को पहुंचाने का एक माध्यम है, वह अधिकार आपको मिले उनकी जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने हेतु आपको जिला प्रशासन के माध्यम से यह सुविधाएं प्रदान की जा रही है आप उनका लाभ अवश्य प्राप्त करें।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे। जो निम्न है:-विधिक सेवा सशक्तिकरण, श्रम विभाग, राष्ट्रीय मतदान जागरूकता प्रतियोगिता, कृषि, पशुपालन ,एवं सहकारिता विभाग, मत्स्य विभाग, आपूर्ति विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग , जिला बाल संरक्षण इकाई महिला ,बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ,शिक्षा विभाग, कल्याण विभाग, पशुपालन, गव्य विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग, मनरेगा, JSLPS, सामाजिक सुरक्षा विभाग सहित अन्य)। इन सभी स्टॉलों का निरीक्षण प्रधान जज परिवार न्यायालय गोड्डा श्री अशोक कुमार उविकास आयुक्त महोदय गोड्डा श्री संजय सिन्हा , डालसा के सचिव डॉ0 प्रदीप कुमार ,अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा श्री मनोज कुमार सहित अन्य संबंधित विभाग की पदाधिकारियों के द्वारा किया गया एवं विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की गई।
इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के द्वारा परिसंपत्तियों का भी वितरण किया गया एवं इनके अंतर्गत योग्य लाभुकों को लाभ प्रदान किया गया। जो निम्न हैं- आपूर्ति विभाग से संबंधित परिसंपत्ति का वितरण, पेंशन से संबंधित परिसंपत्ति, मुख्यमंत्री सुकन्या योजना,जेएसएलपीएस विभाग के द्वारा कुल 9 सखी मंडल को CCL के रूप 13 लाख 50 हजार रुपये का सांकेतिक चेक वितरित किया गया ।उक्त कार्यक्रम में JSLPS के 9 सखी मंडल को 13 लाख 50 हजार राशि का सीसीएल चेक सांकेतिक रूप से एवं परिसंपत्तियों का वितरण उपविकास आयुक्त महोदय गोड्डा सहित अन्य पदाधिकरियों के द्वारा प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी श्री अनिल टूडू,एवं कार्यक्रम के समापन की घोषणा के जेएसएलपीएस के डीपीएम श्री राहुल रंजन द्वारा अपने संवोधन में कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी लोगों का आभार के साथ की गई।
मौके पर जिला नजारत उपसमाहर्ता गोड्डा श्री नागेश्वर साहु , जेएसएलपीएस के डीपीएम श्री राहुल रंजन ,श्री शेखर चौधरी पैनल एडवोकेट गोड्डा सहित अन्य पदाधिकारीगण, एवं सखीमंडल की महिलाएं मौजूद थी।






0 Comments