गोपाल शर्मा
झारखंड/ साहेबगंज
जिस घर में स्त्रियों की पूजा होती है, वहाँ देवताओं का वास होता है | नारी के सम्मान से ही सुख – समृधि, शिक्षा, मान-प्रतिष्ठा मिलती हैं । भारतीय समाज में बच्चियों के जन्म होने पर उन्हें लक्ष्मी का रुप दिये जाने की अवधारणा है।
उपर्युक्त बातें जिला विधिक सेवा प्राधिकार, साहेबगंज सह वरीय सिविल जज श्री धर्मेंद्र कुमार ने आज कानूनी जागरूकता कैंप के तहत बांझी के संत जोन्स स्कूल, बीरबल कंदर और उत्क्रमित उच्च विद्यालय में उपस्थित छात्राओं को संबोंधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा नारी ही समाज का आधार है। जैसे बिना भूमि में कोई भी पेड़-पौधा नहीं हो सकता, वैसे ही बिना नारी के कोई भी संतान उत्पन्न नहीं हो सकती। इसके बाबजूद समाज में बालिकाओं के प्रति बहुत ही भिन्नताएं दर्शित होती है।
इन्ही विभिन्नताओ एवं असमानताओं को दूर करने के लिये महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरुक किया जाना आवश्यक है। महिलाओं से संबंधित कानूनों के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि पुरुष और महिलाओं को बराबरी पर लाने के लिये महिला सशक्तिकरण में तेजी लाने की जरुरत है जिससे सभी क्षेत्रों में महिलाओं का उत्थान हो। इसके अतिरिक्त उपस्थित बालिकाओं को बेटी बचाओं, बेटी पढाओं , महिलाओं के अधिकारों, असमानता को दूर करने तथा बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में, स्वास्थ्य के क्षेत्र में, गरिमा के साथ जीवन जीने, पोषण एवं विधिक अधिकारों, महिलाओ के विरुद्ध हिंसा के साथ-साथ सुरक्षा बनाये रखने तथा बाल विवाह को निषेधित करने सम्बंधित कानून की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि आपलोग न्यायलय की कार्यवाही नहीं देखी होगी तो हम लोग बहुत जल्द ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को थोड़े-थोड़े संख्या में न्यायालय की कार्रवाई प्रत्यक्ष रूप से दिखाने का व्यवस्था करेंगे । पैनल अधिवक्ता में अरविंद गोयल सोशल मीडिया से संबंधित लाभ हानि की जानकारी प्रदान की । बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ सुरेंद्र नाथ तिवारी ने विस्तार से स्पॉन्सरशिप योजना, 1098, अनाथ बच्चों, एकल अभिभावक के योजनाओं के लाभ से संबंधित जानकारी प्रदान की | इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता संतोष कुमार, जिला 20 सूत्री के सदस्य स्टीफन मुर्मू ,संत जॉन उच्च विद्यालय काण्दर ke प्रधानाध्यापक फादर दीपक, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बांझी के प्रधानाध्यापक मोहम्मद आलम, शिक्षक विवेक कुमार और बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं और कर्मचारी उपस्थित थे।

.jpeg)



0 Comments