Translate

विधिक सेवा प्राधिकार, साहेबगंज के मार्गदर्शन में कैदियों को कानूनी हक के संबंध में दी विस्तार पूर्वक जानकारी।

गोपाल शर्मा 

झारखंड/ साहेबगंज 

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार एवं झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशन में और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, साहेबगंज श्री मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, साहेबगंज ने आज जेल में बंद कैदियों के लिए “हक हमारा भी तो है ” कार्यक्रम के अन्तर्गत सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार सह वरीय सिविल जज श्री धर्मेन्द्र कुमार ने मंडलकारा, साहेबगंज में जाकर कैदियों को कानूनी हक की विस्तार से जानकारी दी तथा उनसे जुड़ीं समस्याओं को सुना।


     उन्हें कानूनी परामर्श और सेवा प्रदान करते हुए प्रत्येक बंदियों का केस संबंधित ब्योरा लिया जा रहा और फॉर्म भराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नालसा की ओर से देशभर के जेलों में बंद कैदियों को “हक हमारा भी तो है” के तहत उनका हक बतलाया जा रहा है साथही  कैदियों को मुफ्त कानूनी परामर्श और सेवा प्रदान कर उन्हें उनके केस संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, साहेबगंज  की ओर से टीम गठित की गई है जिसमें साहेबगंज मंडल कारा के लिए पैनल अधिवक्ता मुरलीधर साह, पी0एल0वी0 मो० पप्पू अंसारी, फिबी मालतो, शिवनंदन पाठक, रंजन सिंह और सुनील कुमार यादव  एवं राजमहल उपकारा के लिए पैनल  अधिवक्ता दिनेश उपाध्याय,  पी0एल0वी0 प्रमोद मंडल और बेंजामिन मलतो को निर्देश दिया गया है की जेल में बंद  एक -एक बन्दीयोँ से जानकारी एकत्र कर फार्म भरें | उसके बाद बन्दियों की डाटा फिडिंग का कार्य भी  किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त पी0एल0वी0 के माध्यम से आउटरीच गतिविधियों / कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार गॉवों एवं प्रखंड स्तर पर भी किया जा रहा है।

 


Post a Comment

0 Comments