Translate

प्रखण्ड कमिटी की विस्तार के लिए राष्ट्रीय सूड़ी समाज की बैठक

 

बैठक करते राष्ट्रीय सुंडी समाज

गोड्डा सदर के अमरपुर ग्राम जिला कार्यालय में *राष्ट्रीय सूड़ी समाज गोड्डा जिला इकाई* की कोर कमेटी की बैठक गोड्डा जिला अध्यक्ष डॉ. निर्मल कुमार मंडल के अध्यक्षता में आयोजित की गई हैं। बैठक का मुख्य उद्देश्य - *प्रखंड कमेटी का विस्तार हेतु प्रभारियों का चयन*, बाल - विवाह पर रोक हेतु आगे की रणनीति पर   विचार, नारी शिक्षा पर जोर, नशा मुक्त समाज एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण जैसे कई अहम मुद्दे पर चर्चा। जिसमें गोड्डा जिला के  *प्रखंड एवं जिला* स्तर के पदाधिकारिगण उपस्थित रहे जैसे - विलास मंडल, तारेश मंडल, मिथलेश मंडल, मणिलाल मंडल, विपुल मंडल, कुमार प्रेम, नयन कुमार, मुकेश मंडल, राजकुमार मंडल, गुंजन, सुरेश, रमेश, राजेश शामिल होकर गहन चिंतन एवं समीक्षा के पश्चात गोड्डा जिला के सभी नौ प्रखंडों में प्रखण्ड प्रभारी को मनोनीत किया गया।  साथ ही उन्हें कार्य  एवं दायित्व का निर्वहन हेतु शपथ भी दिलाया गया।  बैठक समाप्ति की घोषणा श्री पूर्ण विलास मंडल के द्वारा धन्य वाद के साथ किया गया।
*गोड्डा जिला प्रखंड प्रभारियों की सूची-*
1.गोड्डा -  विपुल कुमार मंडल, 2.पथरगामा - तारेश मंडल,
3.महागामा - पूर्ण बिलास मंडल, 4.मेहरमा - कुमार प्रेम,
5.ठाकुरगंगती - रंजन मंडल, 6.बोआरिजोड़ - राजेश मंडल,
7.सुंदर पहाड़ी - मणिलाल मंडल, 8.बसंतराय - मिथिलेश मंडल
9.पोड़ैयाहाट - राज कुमार मंडल

Post a Comment

0 Comments