गोपाल शर्मा
झारखंड/ साहेबगंज
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह वरीय सिविल जज श्री धर्मेन्द्र कुमार ने बताया की कानूनी जागरूकता और आउटरीच के माध्यम से नागरिकों का सशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है।
जिसके तहत सभी को त्वरित और सुलभ न्याय मिले तथा अपने अधिकारों की जानकारी हो, इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को अपने मौलिक अधिकार की जानकारी हो, उन्हें न्याय मिले सके। आज पैरालीगल वालंटियर्स अमरेन्द्र ठाकुर रेणुका कुमारी ने सामाजिक कार्यकर्ता के साथ जिले में घर-घर तक कानून की जानकारी दी और उनकी समस्याओं को सुना।



0 Comments