Translate

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर सीआरपीएफ 7th बटालियन द्वारा गिरिडीह के झंडा मैदान में योग शिविर का आयोजन किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर सीआरपीएफ 7th बटालियन द्वारा गिरिडीह के झंडा मैदान में योग शिविर का आयोजन किया गया। 

मो० शबा की रिपोर्ट 

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 के अन्तर्गत अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रति लोगों में जागरुकता पैदा करने के उद्देश्य से 07 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल मुख्यालय गिरिडीह में दिनांक 27/05/2023 से 21/06/2023 तक 25 दिवसीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी योग प्रोग्राम के तहत 07 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा दिनांक 19/06/2023 सुबह झण्डा मैदान गिरिडीह में योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं जवानों के साथ-साथ गिरिडीह नगर व आस-पास गाँव के लोगों ने भी बड़े उत्साह व हर्षो उल्लास के साथ इस योग शिविर में भाग लिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कपिंग गिल कमाण्डेंट ने सभी उपस्थित जवानों एवं अन्य लोगों को योग से होने वाले फायदे के बारे में अवगत कराये तथा प्रतिदिन योग करने के लिए लोगों को प्रेरित किये। इस योग शिविर कार्यक्रम के संयोजक सुबेदार मेजर पन्ना लाल ठाकूर, उप निरीक्षक सतीश कुमार, सहा उ नि सुभाष यादव एवं जवानों ने योग शिविर को सफल बनाने में बड़चढ़ कर भाग लिये हैं।

Post a Comment

0 Comments