Translate

श्री आरके महिला कॉलेज तथा गिरिडीह सिविल कोर्ट स्थान परिवर्तन विरोधीसमिति द्वारा झंडा मैदान में एक बैठक की गई

श्री आरके महिला कॉलेज तथा गिरिडीह सिविल कोर्ट स्थान परिवर्तन विरोधीसमिति द्वारा झंडा मैदान में एक बैठक की गई 

बैठक में स्थान परिवर्तन के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्णय किया गया

आर० के० महिला कॉलेज एवं सिविल कोर्ट स्थान परिवर्तन विरोधी समिति गिरिडीह के कमिटी के विस्तार के लिए कमिटी के सदस्यों की एक बैठक संचित कुमार गुप्ता के अध्यक्षता में झंडा मैदान गिरिडीह में हुआ। तीन सदस्यीय कमिटी का विस्तार कर आज नौ सदस्यीय कमिटी बनाया गया। नए सदस्य के रूप में आर० के० महिला कॉलेज की छात्रा उजाला खातून, सुमन कुमारी, गुलशन प्रवीण, आसमा खातून, अंजली कुमारी एवं विदया कुमारी का चयन किया गया। चयनित छात्राओं में आसमा खातून को कार्यकारी अध्यक्ष, उजाला खातून को संयोजक और अंजली कुमारी को प्रवक्ता बनाया गया। बैठक में हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया तथा बड़ा आंदोलन का रूप रेखा तय करने हेतू आगामी 01 जुलाई को पुनः झंडा मैदान गिरिडीह में बैठक करने का निर्णय लिया गया। आंदोलन हेतू कोष के लिए लोगों से चंदा देने का भी अपील किया गया तथा 01 जुलाई को कमिटी को एक बार और विस्तार देने का निर्णय लिया गया। आज के बैठक में आर० के० महिला कॉलेज एवं सिविल कोर्ट स्थान परिवर्तन विरोधी समिति गिरिडीह के संरक्षक अवधेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अन्ना मुर्मू, सचिव जोगेश्वर ठाकुर, विजय कुमार, दासो मुर्मू, नबी अंसारी, जाकिर अंसारी, अनिता हांसदा, हीरामुनि मरांडी, मती हंसदा, गायत्री देवी, बेबी देवी, अशोक कुमार वर्मा, गणेश महतों सहित कई लोग उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी लोगों ने यह शपथ लिया कि जब तक सरकार आर० के० महिला कॉलेज एवं सिविल कोर्ट गिरिडीह को योगीटांड़ में शिफ्ट करने के निर्णय को वापस नहीं ले लेती है तब तक कमिटी चरणबद्ध आंदोलन चलाते रहेगी, गिरिडीह जिलावासियों को जगाते रहेगी, अपने कारवां को आगे बढ़ाकर आंदोलन को धार देते रहेगी, चाहे जो कुछ हो जाए गिरिडीह शहर को वीरान नहीं होने देगी।

Post a Comment

0 Comments