* राहुल गांधी जी के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने निकाला पदयात्रा *
संवाददाता राजेश कुमार मिश्रा कि रिपोर्ट
कांग्रेस पार्टी के सर्वमान्य नेता, किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान, एवम् आमजन के समस्याओं के लिए निरंतर संघर्ष करने वाले, भारत के चौदह राज्यो में चार हजार किलोमीटर का ऐतिहासिक पदयात्रा करने वाले राहुल गांधी जी के 53 वें जन्मदिन पर गया जिला युवा कांग्रेस के तत्वाधान में स्थानीय टावर चौक से पदयात्रा निकाला जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल प्रांगण, होते कोतवाली, जी बी रोड, प्रधान डाकघर, समाहरणालय गोलंबर होते अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष समाप्त हुआ।
राहुल गांधी जी की आवाज को जब सत्ता पक्ष के लोग संसद में हो हल्ला कर बंद करने की नाकाम कोशिश करने पर उन्होंने भारत के आम आवाम से उनके घर, दरवाजे पर मिलकर जन समस्याओं से संघर्ष करने को ठानते हुए चार हजार किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा में करोड़ों किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान से रूबरू होने से भाजपा, आर एस एस, तथा मोदी सरकार घबरा कर इनके खिलाफ सभी तरह के हथकंडे अपना कर तंग कर रही है, परंतु राहुल गांधी बिना डर, भय के सत्य को परास्त किया जा सकता है पराजित नहीं वाले सिद्धांत पर दिन, रात संघर्षरत है।
आज के पदयात्रा कार्यक्रम में भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विशाल कुमार, वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्यासी सह ए आई सी सी सदस्य डा शशि शेखर सिंह, गया जिला कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष डा गगन मिश्रा, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह क्षेत्रीय प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू, पूर्व निगम पार्षद शशि किशोर शिशु, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह, बाबूलाल प्रसाद सिंह, विपिन बिहारी सिन्हा, कुंदन कुमार, मो नवाब अली, शिव कुमार चौरसिया, कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक टिंकू गिरी, सोमनाथ पासवान, बुद्धू राम, कांग्रेस आर टी सेल के जिलाध्यक्ष मो अजहरुद्दीन, प्रो अमरेंद्र कुमार सिंह उर्फ मंटू, मो सोहैल, मो गालिब, अभिषेक श्रीवास्तव, शशि कांत सिन्हा, उमा कांत गुप्ता, अमित कुमार उर्फ रिंकू सिंह,चिंटू लक्की सिंह , मानपुर प्रखंड कांग्रेस रंजीत सिंह, धरम भवानी सिंह मंटू युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष, मो शमीम, मुन्ना मांझी, विक्की, गौतम, मुजम्मिल, अजलान, आशीष, सूरज, सुनील कुमार सिन्हा, आदि पदयात्रा में अपने, अपने हाथो में पार्टी झंडा एवम् राहुल गांधी जी के भारत जोड़ो यात्रा की यादगार तस्वीरों के साथ कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद, राहुल गांधी आप संघर्ष करें हम आपके साथ है, किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान का नेता कैसा हो राहुल गांधी जैसा हो, देश का प्रधानमंत्री कैसा हो राहुल गांधी जैसा हो के गगनभेदी नारो को बुलंद करते चल रहे थे।
पदयात्रा में शामिल नेताओ कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से राहुल गांधी जी की लंबी उम्र की कामना करते हुए, इनके कुशल नेतृत्व में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के तर्ज पर आगामी लोकसभा चुनाव मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प दोहराया।


0 Comments