झारखंड से आये विधायकों का मुम्बई में किया गया स्वागत
राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन, मुंबई में भाग लेने आये विधायकों का झारखण्डी एकता संघ ने शुक्रवार 16 जून 2023 को सुबा इंटरनेशनल होटल में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित कर पुष्प गुच्छ, सॉल तथा अमृति चिन्ह देकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में झारखंड के कई माननीय विधायक सामिल हुवे जिसमे मुख्यतः पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और मंत्री सी पी सिंह, डॉ सरफराज अहमद, विनोद कुमार सिंह, सीता सोरेन, अमित कुमार यादव, दीपिका पांडे सिंह,इरफान अंसारी, अम्बा प्रसाद, लंबोदर महतो, अपर्णा सेन गुप्ता, जे पी पटेल, पूर्णिमा नीरज सिंह, उमाशंकर अकेला, शिल्पी नेहा तिर्की थे।
कार्यक्रम संघ के अध्यक्ष असलम अंसारी, कार्यकारी अध्यक्ष फिरोज आलम अंसारी, सचिव संतोष कुमार और उपाध्यक्ष सलीम अंसारी कोषाध्यक्ष ताजुद्दीन अंसारी की अगुवाई में में किया गया,
इस कार्यक्रम में मुम्बई में बसे प्रवासी,बिजनस मैन, अधिकारी और प्रोफेशनल शामिल हुए।
झारखण्डी एकता संघ ने प्रवासियों की आये दिन होने वाली परेशानियों से माननीय विधायकों को अवगत कराया, साथ ही माननीय विधायकों द्वारा झारखण्ड सरकार से निम्नलिखित माँगो को रखा गया:
1.मुंबई में झारखंड भवन के निर्माण की दिशा में त्वरित कार्यवाई।
2.प्रवासी कल्याण आयोग का गठन हो।
3. झारखंड भवन में प्रवासियों के लिए सामान्य जन सुविधा, जैसे कि आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र इत्यादि निर्गत करने की व्यवस्था।
4. कैंसर के मरीजों के लिए झारखंड भवन में आवासीय सुविधाओं की व्यवस्था।
5. राज्य से आनेवाले विद्यार्थियों के लिए भवन में अल्पाविधि के लिए ठहरने की व्यवस्था।
6. झारखंड भवन में ही झारखंड पर्यटन केंद्र खोला जाए।
7. महाराष्ट्र में रहने वाले प्रवासियों के लिए झारखंड भवन में विशेष विभाग का प्रावधान।
8. बिहार सरकार की तर्ज पर कैंसर मरीज को सिंगल विंडो सिस्टम द्वारा आर्थिक सहयोग।
9. झारखंड भवन में उपर्युक्त सुविधाओं के सुचारू रूप से संचालन के लिए राज्य सरकार के एक अधिकारी का पदस्थापन।
इस कार्यक्रम को संघ के महासचिव सदरुल शेख, संगठन सचिव विनोद प्रसाद, प्रवक्ता असगर खान, केंद्रीय सदस्य राजेन्द्र शर्मा, प्रदीप लाल, रवि प्रसाद, फिल्म डिविजन के सलाहकार श्री दिनेश प्रसाद, कासिफुल्लह, ONGC के CGM मनोज जी आदि ने मिलकर सफल बनाया।


0 Comments