जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह द्वारा व्यवहार न्यायालय, गिरिडीह से "हर घर तिरंगा" कैंपेन की हुई शुरुआत, न्यायिक पदाधिकारीयों ने बढ़-चढ़ कर लिया भाग।
गिरिडीह ----- माननीय झालसा, रांची के निर्देशानुसार दिनांक 13/08/2023 से लेकर दिनांक 15/08/2023 तक "हर घर तिरंगा" कैंपेन के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के द्वारा आज दिनांक 14 अगस्त 2023 को गिरिडीह न्याय मंडल में पदस्थापित सभी न्यायिक पदाधिकारियों, लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के सभी विद्वान अधिवक्तागण, सभी मध्यस्थगण, सभी पैनल अधिवक्ता गण सभी न्यायिक कर्मचारियों एवं पारा लीगल वालंटियर के द्वारा सामूहिक रूप से हर घर तिरंगा कैंपेन के प्रति जागरूकता फैलाने एवं आम लोगों को इससे अधिक से अधिक जुड़ने के लिए कैंपेन का आयोजन माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष महोदया, जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह श्रीमती वीणा मिश्रा के नेतृत्व में किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान उपरोक्त सभी गणमान्य व्यक्तियों ने व्यवहार न्यायालय परिसर से इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस संबंध में जानकारी प्रदान करते हुए सचिव (प्रभारी) जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह सह अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी गिरिडीह अशोक कुमार ने बतलाया कि माननीय झालसा, रांची के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश का अध्यक्ष महोदया, जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के मार्गदर्शन में आज यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान गिरिडीह न्याय मंडल के सभी न्यायिक पदाधिकारीगण, सभी विद्वान पैनल अधिवक्ताओं, मध्यस्थों लीगल एड डिफेंस काउंसिल के सभी अधिवक्तागण, सभी न्यायिक कर्मचारीगण, पारा लीगल वॉलिंटियर्स ने मिलकर हाथों में तिरंगा लेकर पदयात्रा किया। आजादी के अमृत महोत्सव के काल में भारत के प्रत्येक नागरिकों में राष्ट्र प्रेम एवं भारत की एकता तथा अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस दौरान उन्होंने सभी नागरिकों से अपील किया कि 13 अगस्त से लेकर 15 अगस्त के दौरान अपने-अपने घरों में तिरंगा झंडा को फहराकर अपने राष्ट्र प्रेम की भावना को प्रदर्शित करें।


0 Comments