युवाओं में पैठ बढ़ाने की कवायद : "युथ जोड़ो, बूथ जोड़ो एवं युवा मिलन समारोह" : युवा कांग्रेस कांके विधानसभा महासचिव : हिमांशु मिश्रा।
रविवार को कांके विधानसभा महासचिव हिमांशु मिश्रा के नेतृत्व में युथ जोड़ो, बूथ जोड़ो एवं युवा मिलन समारोह का किया गया आयोजन जिसमें उन्होंने नए सदस्यों को जोड़ा एवं कांके विधानसभा कमेटी का विस्तार किया राम लखन सिंह यादव हाईस्कूल के पास, तपोवन गली कोकर राँची में। मुख्य अतिथि में कांके विधानसभा प्रत्याशी श्री सुरेश बैठा जी युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष कुमार रोशन महानगर अध्यक्ष जमील अख्तर रांची महानगर एससी मोर्चा अध्यक्ष राजूराम चेयरमैन संतोष कुमार एवं कोकर मंडल अध्यक्ष कुमार कौशल (गांधीजी) उपस्थित रहे।1 बूथ 5 यूथ के कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो एक ऐसा अभियान है जिससे युवाओं को एक राजनैतिक पहचान मिलेगी। किसी भी संगठन में युवा उस संगठन की रीढ़ की हड्डी होते हैं। आने वाले समय में झारखंड युवाओं की शक्ति पर ही बेहतर सरकार बनेगी। वहीं आने वाले समय में युवाओं की कार्य क्षमता के अनुसार उन्हें संगठन में जिम्मेदारी दी जाएगी। इस मौके पर विकास कुमार राज कुमार विक्की कुमार सूरज पासवान गुड्डू पंडित रतन कुमार एवं भारी संख्या में युवा उपस्थित थे।


0 Comments