गिरिडीह नगर की जीवनरेखा उसरी नदी के खत्म हो रहे अस्तित्व को देखते हुये, उसरी बचाओ अभियान के तहत निम्न मांग यथा शहर के विभिन्न नालों से नदी में जा रहे गंदे पानी को नदी के ऊपरी तट पर रोकने हेतु सोकफीट एवं वाटर ट्रीटमेंट का निर्माण। नगर क्षेत्र में बालू उठाव पर रोक शहर के सतही जल को बरकरार रखने हेतु नगर क्षेत्र में उसरी नदी में में 5-6 छोटे छोटे चेकडेम का निर्माण, जॉगिंग पार्क का निर्माण, उसरी नदी का सीमांकन कर अतिक्रमण मुक्त करना, वृक्षारोपण सहित अन्य मांगों के साथ उसरी अभियान के जेएमएम जिला अध्यक्ष संजय सिंह, भाजपा नेता विनय कुमार सिंह, माले नेता राजेश सिन्हा, आम आदमी पार्टी के कृष्ण मुरारी शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता रामजी यादव, कांग्रेस के सद्दाम हुसैन, सचितानंद सिंह, शोभा यादव, सामाजिक कर्ता सूरज नयन, जेएमएम नेता शोभा यादव, प्रमुख गौतम सिंह समेत कई प्रतिनिधि मंडल ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को ज्ञापन देते हुए वार्ता किये । वार्ता के क्रम में उनके द्वारा कहा गया इन सभी मांगो का त्वरित कार्यवाही हेतु एक हफ्ता के अंदर उपायुक्त गिरिडीह नगर आयुक्त गिरिडीह को निर्देशित किया जाएगा।
वहीं उसरी बचाओ अभियान के लीगों ने आवाहन किया कि इसमें अधिक से अधिक लोगों को जुड़ने की जरूरत है। सामाजिक संगठन के बैनर तले होगा कार्यकर्म सभी राजनीतिक दल और सामाजिक संगठन के साथ आम आदमी करेंगे इस अभियान को सफल करेंगे।


0 Comments