Translate

बारिश, बीमारी , और सड़कों पर बहता गंदा पानी

बारिश, बीमारी , और सड़कों पर बहता गंदा पानी
आधा घंटे की बारिश से शहर लबालब
रांची:  शहर में गुरुवार  तीन बजे अचानक काले घने बादल छा गए और तेज बारिश होने लगी। करीब आधे घंटे तक हुई बारिश से शहर का शायद ही कोई ऐसा हिस्सा होगा, जहां जलभराव न हुआ हो। जलभराव के कारण लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया। लोगो ने कहा रांची नगर निगम की लापरवाही, बारिश में लोगों के लिए मुसीबत बनी रही। नाला सफाई समय से और सही से न होने के कारण बारिश का पानी घंटों तक सड़कों पर ही भरा रहा। इससे लोगों को पानी के ही बीच से होकर निकलना पड़ा। 
रांची शहर के  मेन रोड,हिंद पीढ़ी, डाक्टर फतेउल्लाह,  लेक रोड,, समेत कई सड़कों पर पानी भरा होने के कारण लोगों को घरों तक से निकलना मुश्किल हो गया। दरअसल, तेज बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव हो गया। 
जलभराव खत्म होने पर कीचड़  लोगों को  परेशान करेगा।जलभराव खत्म होने के बाद गलियों की स्थिति और भी ज्यादा खराब हो जायेगी। वहां पर इस कदर कीचड़ फैलेगी के पूरे दिन लोग गलियों में निकलने में परेशानी होगी।                           खबर ताशफीन मुर्तजा की रिपोर्टर करंट खबर न्यूज

Post a Comment

0 Comments