Translate

एन एस एस के लक्ष्य गीत में ही एन एस एस का सभी उद्देश्य समाहित है -डॉ मनोज कुमार


एन एस एस के लक्ष्य गीत में ही एन एस एस का सभी उद्देश्य समाहित है -डॉ मनोज कुमार
*सेवा कार्य ही एन एस एस का मुख्य आधार है - डॉ ब्रजेश*,

राँची, 17 सितंबर 2023
राष्ट्रीय सेवा योजना की
 मारवाड़ी महाविद्यालय, रांची द्वारा आयोजित सात दिवसीय स्पेशल कैंप मधुकम, रांची का समापन समारोह प्राचार्य डॉ मनोज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ एन एस एस के लक्ष्य गीत से करते हुए सात दिवसीय विशेष शिविर का संक्षिप्त रिपोर्ट कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ जयप्रकाश रजक ने रखा एवं इस शिविर में शामिल एन एस एस के स्वयंसेवकों द्वारा किए गए कार्यों यथा शिविर का उद्धघाटन, स्वच्छता अभियान, तम्बाकू एवं मद्यपान निषेध अभियान, बाल उत्सव, जल प्रबंधन, पौधारोपण, महिला सशक्तिकरण, योगाभ्यास, नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, जागरूकता रैली, सर्वे आदि धरातल पर कार्यक्रम आयोजित किया है
          
      
            आगे अपने संबोधन में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मारवाड़ी महाविद्यालय रांची के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने कहा कि एनएसएस के लक्ष्य गीत में ही एनएसएस की सभी उद्देश्य समाहित हैं। अगर इसी को स्वयंसेवक अपने जीवन में उतार लें तो राष्ट्र के विकास में अतुलनीय योगदान दे सकते हैं।
        कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आर यू के एन एस एस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार ने कहा कि यह सात दिवसीय स्पेशल कैंप में स्वयंसेवकों का उत्साह और उनकी गतिविधियां अन्य स्वयंसेवकों के लिए अनुकरणीय है। आयोजन के स्वरूप, गतिविधियों की विविधता, स्वयंसेवकों की शत प्रतिशत विभिन्न गतिविधियों में भागीदारी आदि में यह स्पेशल कैंप ऐतिहासिक और विशिष्ट है।
        कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने नृत्य के माध्यम से विभिन्न राज्यों के सांस्कृतिक विविधता की छटा प्रस्तुत की। तत्पश्चात कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ ज्योति किंडो के द्वारा मधुकम बस्ती के घर-घर से किसानों के सम्मान के लिए एकत्रित  मिट्टी और चावल को भारत माता बनी स्वयंसेविका को सांकेतिक रूप से प्रदान किया गया ।  इसके बाद अतिथियों के कर कमलों से सभी स्वयंसेवकों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
             कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी अनुभव चक्रवर्ती के द्वारा सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया गया।
कार्यक्रम को मारवाड़ी महिला महाविद्यालय की प्रभारी डॉ स्नेह प्रभा महतो,  उप परीक्षा नियंत्रक डॉ उमेश कुमार, डॉ घनश्याम प्रसाद आदि ने संबोधित किया।
             सात दिवसीय विशेष शिविर को सफल बनाने में एन एस एस के टीम लीडर्स क्रमशः शिवम, अतुल, अजहर,अकबर ,अमित, सोनाली, कुमकुम, डिंपल, अमरजीत, यशराज, श्रेया,चंदन, अमित , आकांक्षा, दीपा, सिमरन, पियुष, जसविंदर, वर्षा ,उदय ,सोनाली, रिंकी ,जेबा , आसमां आदि की उल्लेखनीय योगदान रहा।
    

Post a Comment

0 Comments