झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की पूर्व संध्या पर झारखण्ड वासियों एवं विशेषकर मुस्लिम भाईयों,बहनों को मुबारकबाद दी है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलोक कुमार दूबे ने कहा पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन के उपलक्ष में मनाया जाने वाला ईद-ए-मिलाद-उन नबी का पावन त्योहार हमारी संस्कृति और परम्परा को अक्षुण्ण बनाये रखने का संदेश देता है।
पैगंबर मोहम्मद ने दुनिया को दया, करुणा,सादगी और मानवता की सेवा का संदेश दिया जिसे हमें स्मरण करना चाहिए। उनके बताए मार्ग पर चलकर हम देश में,राज्य में खुशहाली, तरक्की,अमन, प्रेम, भाईचारगी, सद्भावना ला सकते हैं। उन्होंने कहा झारखंड की राजधानी रांची में कई वर्षों के बाद कल पैगंबर साहब के जन्मदिन के उपलक्ष में जुलूस निकाला जा रहा है, हम सब मिलकर भाईचारे के साथ पूरे उत्साह से त्योहार को मनाएंगे और जगह जगह विभिन्न समुदाय के लोग जुलूस का स्वागत करेंगे, राज्य में एकता का मिसाल कायम करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने भी ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद देते हुए कहा कि पैगंबर साहब के जीवन से प्रेरणा लेकर परस्पर सौहार्द एवं भाईचारगी के साथ देश की प्रगति के लिए निरंतर प्रयास करते रहने का संकल्प लेने का दिन है, पैगंबर साहब ने दुनिया को जो रास्ता दिखाया आज उसी रास्ते पर हमें चलने की जरूरत है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने कहा पैगंबर मोहम्मद की शिक्षा देश और दुनिया में शांति और सद्भावपूर्ण समाज के निर्माण में लोगों का मार्ग निर्देशन करती रहेगी।


0 Comments