गोपाल शर्मा
झारखंड/ साहेबगंज
सड़क सुरक्षा माह–2024 के छठे दिन आज उपायुक्त राम निवास यादव, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, सिविल सर्जन साहिबगंज जिला परिवहन पदाधिकारी, विष्णु देव कच्छप एवं मोटरयान निरीक्षक विजय गौतम ने सड़क सुरक्षा सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी लेकर सड़क सुरक्षा का संदेश आम जनता को दिया।
इस दौरान उपायुक्त रामनिवास यादव ने लोगों से ट्रैफिक नियमों को पालन करने को कहा गया एवं गुड समार्टियन "नेक नागरिक" बनने का भी संदेश सभी आम जनमानस को दिया ताकि सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्ति को गोल्डन आवर के मदद पहुंचाया जा सके।
नेक नागरिक के अंतर्गत घायल व्यक्ति को मदद पहुंचाने वाली व्यक्ति को झारखंड सरकार की गुड समारितन पॉलिसी 2022 के तहत 2000/– की पुरुष्कृत राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।



0 Comments