राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश कार्यालय
*राँची स्थित राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश कार्यालय में आज आयोजित राज्य कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय महासचिव श्री भोला यादव जी, झारखंड प्रभारी सह पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव जी, चतरा लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी सुभाष यादव जी, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्याम रजक जी, प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव जी के साथ राज्य के लोकप्रिय माननीय मंत्री श्री सत्यानन्द भोगता जी शामिल हुए। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव व विधानसभा चुनाव को लेकर विचार विमर्श किया गया। साथ ही चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में माननीय मंत्री श्री भोगता समेत कई गणमान्यों ने अपने अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखे व पार्टी को और ज्यादा शशक्त मजबूत बनाने की अपील की। बैठक में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रानी देवी, पूर्व विधायक संजय यादव, सभी पूर्व विधायक व पूर्व सांसद गण, सभी जिलों सभी मंच मोर्चा के पदाधिकारीगण, प्रदेश के पदाधिकारी गण समेत हजारों राष्ट्रीय जनता दल के सिपाही कार्यकर्ता मौजूद रहे।*


0 Comments