Translate

पथरगामा प्रखंड के बाराबांध के हरकट्ठा मैदान में पूरे प्रखंड के आदिवासी समाज के 36 गांवों के ग्राम प्रधान, नायकि बाबा,पर गोनाइत, ने एक आवश्यक बैठक की


आज दिनांक 18 फरवरी 2024 को पथरगामा प्रखंड के बाराबांध के हरकट्ठा मैदान में पूरे प्रखंड के आदिवासी समाज के 36 गांवों के ग्राम प्रधान, नायकि बाबा,पर गोनाइत, ने एक आवश्यक बैठक की ,जिसमे सभी ग्राम प्रधान ने जिला झारखंड मुक्ति मोर्चा समिति के अध्यक्ष बासुदेव सोरेन एवं प्रखंड झामुमो अध्यक्ष राजू हंसदा को आमंत्रित कर बैठक में बुलाया। सभी ग्राम प्रधानों ने जिला अध्यक्ष से कहा हम लोगों ने माननीय शिबू सोरेन (गुरुजी) के साथ आंदोलन कर झारखंड अलग राज्य लिया।और हमलोगों ने वोट देकर हेमंत सोरेन सरकार भी झारखंड राज्य में बनाया।लेकिन नरेंद्र मोदी जी का बीजेपी सरकार हमारे सम्मानित नेता को सरकारी जांच एजेंसी के द्वारा गलत ढंग से फसा कर गिरफ्तार कर जबरदस्तीब मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा ले लिया जो हमसभी आदिवासी समाज का अपमान है।और इस अपमान को आदिवासी समाज कभी बीजेपी और नरेंद्र मोदी जी को माफ नही करेगा। इसलिए हमलोग 24 फरवरी 2024 शनिवार को हेमंत सोरेन को जेल से छुड़ाने के लिए पारंपरिक पूजा पाठ करते हुवे न्याय यात्रा निकालेंगे,जिसमे झारखंड मुक्ति मोर्चा के सभी नेताओं को भी आना होगा। न्याय यात्रा बारा बांध हरकट्ठा मैदान में हमलोग लगभग दस हजार की संख्या में जमा होकर सिद्धू कान्हु मूर्ति का पूजा करते हुए निकलेंगे फिर जगरनाथपुर ग्राम में मांझी थान पूजा करते हुवे माता योगिनी मंदिर में पूजा करेंगे। 24 फरवरी का दिन हमलोग इसलिए चुने है की उसी दिन संत रविदास जयंती भी है जो भक्ति के साथ साथ सामाजिक सद्भाव और विकाश के लिए जाने जाते है।
       बैठक में कुल 36 गांव के ग्राम प्रधान के साथ साथ 90 आदिवासी समाज के विभिन्न प्रतिष्ठित ग्राम पद के लोग उपस्थित थे।जिसमे मुख्य रूप से रामू मरांडी ग्राम महुवा सोल,रमेश टुडू  ग्राम जोगिया,रामेशर हंसदा ग्राम जाम जोरी,मिथलेश टुडू ग्राम भांज पुर,राजेंद्र मुर्मू ग्राम घाट बलिया,बाबू लाल मुर्मू ग्राम जामजोरी, दरोगा हंसदा ग्राम कलहुवा, तालो हंसदा ग्राम बलिया,मीना मुर्मू बलिया, रामेश्वर टुडू मटियाणी, रिपु चंद्र मुर्मू ग्राम लतौना,प्रेम बास्कि ग्राम हरकट्ठा ,चितरंजन सोरेन ग्राम पिपरा,वरन मुर्मू ग्राम बसडीहा,सोम नाथ टुडू ग्राम केर बार,मनोज मुर्मू डहर लंगी,चंदन हेंब्रम ग्राम दुर्गा पुर,सुनील हेंब्रम ग्राम चुना कोठी आदि कुल 36 गांव से ग्राम प्रधान उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments