सोनिया गांधी ने अपनी संपत्ति का किया खुलासा
नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा का सदस्य बनने वाली है। उन्होंने इसके लिए बीते 14 फरवरी को नामांकन भी दायर किया है। इसमें उन्होंने अपनी संपत्ति की जानकारी भी दी है।
सोनिया गांधी ने बताया है कि इटली में उनके पिता की संपत्ति में उनका हिस्सा करीब 27 लाख रुपये का है। वह 12.53 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं।
सोनिया गांधी के पास 88 किलो चांदी, 1.3 किलो सोना और आभूषण हैं। उनके पास नई दिल्ली के डेरामंडी गांव में तीन बीघे कृषि भूमि भी है। इसकी कीमत 5 करोड़ 88 लाख रुपये है
सोनिया गांधी ने अपने चुनावी हलफनामे में बताया कि उनके पास 90,000 रुपये की नकदी है। उनके पास कोई गाड़ी नहीं है। उनके आय का साधन उन्हें सांसद के तौर पर मिलने वाला वेतन है। इसके अलावा उन्हें किताबों की रॉयल्टी भी मिलती है।


0 Comments