कोलकाता के श्री जैन विद्यालय के छात्र हर्ष माधव गढ़िया ने 12वीं कॉमर्स में लहराया परचम; स्कूल में पाया 7वां स्थान
-----------------------------------------------
गोड्डा:
प्लस टू कॉमर्स की बोर्ड परीक्षा में कोलकाता के श्री जैन विद्यालय से गोड्डा के छात्र हर्ष माधव गाडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 92% अंक हासिल किए हैं। हर्ष ने अपनी इस बेहतरीन सफलता से न केवल अपने विद्यालय का गौरव बढ़ाया है, बल्कि स्कूल की मेरिट लिस्ट में सातवां (7वां) स्थान भी प्राप्त किया है।
गौरतलब है कि हर्ष माधव गाडिया पूर्व में गोड्डा के बेथेल मिशन स्कूल के छात्र रहे हैं दशवीं मे भी 90% अंक लाकर जिले का और विधालयका नाम रौशन किया था, जहां से उनकी शिक्षा का एक मजबूत आधार तैयार हुआ था। उनकी इस बड़ी कामयाबी पर उनके पिता प्रीतम कुमार गाडिया और माता श्वेता गाडिया ने गहरा हर्ष जताया है। माता-पिता ने हर्ष का मुंह मीठा कराकर आशीर्वाद दिया और कहा कि यह उसकी दिन-रात की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का प्रतिफल है।
हर्ष ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के प्रेरणादायी सहयोग और श्री जैन विद्यालय के शिक्षकों को दिया है। हर्ष की इस उपलब्धि पर दोनों स्कूलों के शिक्षक वर्ग, रिश्तेदारों और परिचितों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। बहन आस्था गाडिया ने भी बेथेल मिशन स्कुल से दसवीं मे 90 प्रतिशत अंक लाकर तेरहवीं स्थान प्राप्त कर विधालय के मैरिट लिस्ट मे स्थान प्राप्त किया था।


0 Comments