दिनांक 23/07/2026 को माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार, व्यवहार न्यायालय गिरिडीह से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री मार्तंड प्रताप मिश्रा ने अपने कर कमलों से न्याय रथ वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के सचिव श्री सफदर अली नैयर ने उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि न्याय रथ वाहन को शुरू करने का उद्देश्य गिरिडीह जिला के सुदूरवर्ती एवं अगम्य क्षेत्रों में विधिक सेवाएं की जानकारी एवं सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के संबंध में जागरूकता फैलाना है । इस न्याय रथ वाहन से वैसे ग्रामीण क्षेत्र के लोगो, आदिवासी, किसी आपदा से पीड़ित व्यक्तियों के बीच विधिक सेवा पहुंचाने का कार्य किया जाएगा ।
इस कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम श्री कँवल जीत चोपड़ा, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्री बिनोद कुमार, न्यायाधीश प्रभारी मो. दानिश नवाज, पैनल अधिवक्तागण, मध्यस्थगण, लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल के सदस्य और पारा लीगल वॉलिंटियर्स उपस्थित रहे ।
आदेशानुसार
सचिव
जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह




0 Comments