झारखंड/ साहेबगंज@GopalSh93408187
झालसा के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंडों में जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं जिला तथा पुलिस प्रशासन साहेबगंज के संयुक्त तत्वाधान मे विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया।
वही जिला स्तरीय कार्यक्रम बरहेट प्रखंड में आयोजित किया गया कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार मनोज कुमार सिंह, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राम निवास यादव,पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा, जिला जज प्रथम धीरज कुमार, डालसा सचिव धर्मेंद्र कुमार, व्यवहार न्यायालय के निबंधक आलोक कुमार जिले के अन्य वरीय पदाधिकारी गण तथा विधिक स्वयंसेवको ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश मनोज कुमार सिंह ने कहा कि डालसा का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्यायपालिका की पहुंच को सुनिश्चित कराना है। कोई भी वर्ग या व्यक्ति न्याय से वंचित ना रहे इसके लिए डालसा सतत प्रयासरत है। इन्हीं उद्देश्यों के साथ आज जिले के सभी प्रखंडों में शिविर का आयोजन भी किया जा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से गरीब पिछड़े एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को विधिक सहायता पहुंचाई जा रही है इसके साथ साथ लोगों को विधिक सेवाओं के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि न्याय की पहुंच बनाने के साथ-साथ जिला प्रशासन पीड़ितों को मुआवजा देने के क्षेत्र में भी कार्य कर रहा है। गत वित्तीय वर्ष में जिले के विभिन्न क्षेत्रों के पीड़ितों को लगभग ₹9500000 का मुआवजा दिया गया है।उन्होंने कहा कि डालसा द्वारा पीड़ित मुआवजा के लिए प्रतिमा बैठक भी आयोजित करती है। जिसके माध्यम से पीड़ितों को मुआवजा पहुंचाना सुनिश्चित किया जा रहा है एवं आगे भी पीड़ितों को ससमय मुआवजा सुनिश्चित कराया जाएगा।
शिविर के दौरान पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा ने कहा कि आम व्यक्ति तक पुलिस द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधा सुनिश्चित कराना ही हमारा लक्ष्य है उन्होंने कहा कि हर एक व्यक्ति कि पहुंच थाना स्तर पर निर्मित रूप से हो इसके लिए हम लगातार कार्य कर रहे हैं इस बीच जिला जज प्रथम ने भी शिविर को संबोधित किया एवं विधिक सेवाओं से संबंधित कई अहम जानकारियां लोगों के बीच साझा की।
वहीं बरहेट प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बनर्जी ने मंच संचालन किया जबकि डालसा के सचिव धर्मेंद्र कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। शिविर के दौरान परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया।
प्रखंड स्तर पर आयोजित सशक्तिकरण शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं न्यायिक पदाधिकारी सम्मिलित हुए एवं कई विधिक सेवाओं से संबंधित अहम जानकारियां लोगों तक साझा की।






0 Comments