मो० शबा की रिपोर्ट
तेनुघाट --- तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में सर्वोच्च न्यायालय, झारखंड उच्च न्यायालय और जिला जज बोकारो के निर्देशानुसार शनिवार 28 मार्च को मासिक लोक अदालत लगाया गया। उक्त मासिक लोक अदालत में तीन बेंच का गठन किया गया था। जिसके प्रथम बेंच में कुटुंब न्यायालय प्रेम नाथ पांडेय एवं अधिवक्ता शैलेश कुमार सिन्हा, दूसरे बेंच पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी राज कुमार पांडेय एवं अधिवक्ता सुजीत कुमार जयसवाल तथा तीसरे बेंच पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी रश्मि अग्रवाल एवं विनोद कुमार गुप्ता मौजूद थे। उक्त जानकारी अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल ने देते हुए बताया कि आयोजित लोक अदालत और राष्ट्रीय लोक अदालत में फरियादियों के भीड़ को देखकर यह पता चलता है की लोक अदालत से आमजन काफी खुश है और अपनी समस्याओं का समाधान करवा रहे हैं। कहा कि पूरे वर्ष में हजारों मामलों का निष्पादन लोक अदालत के द्वारा कराया गया। आगे बताया कि शनिवार 28 मार्च को लगे लोक अदालत में एक मामले का निष्पादन और 50,000 रुपए की समझौता राशि वसूल किए गए।



0 Comments