Translate

विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद द्वारा स्नातक कला, वाणिज्य, एवं विज्ञान सेमेस्टर 7 सत्र 2022 -26 की परीक्षा आयोजित की जा रही है।

मो० शबा की रिपोर्ट 

तेनुघाट --- विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद द्वारा स्नातक कला, वाणिज्य, एवं विज्ञान सेमेस्टर 7 सत्र 2022 -26 की परीक्षा आयोजित की जा रही है। तेनुघाट महाविद्यालय तेनुघाट मैं भी परीक्षा चल रही है। तेनुघाट महाविद्यालय में के वी कॉलेज बेरमो का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। उक्त परीक्षा दिनांक 24 मार्च 2026 से प्रारंभ है जो दिनांक 7 अप्रैल 2026 तक चलेगी।

 आज दिनांक 28 मार्च 2026 को द्वितीय पाली की परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें मे 16 की विभिन्न विषयों की परीक्षा हुई। जिसमे गणित में 15, जूलॉजी में 9, एंथ्रोपोलॉजी में 01, केमिस्ट्री में01, फिजिक्स में 06, साइकोलॉजी में 03, वाणिज्य में 102 परीक्षार्थियों की परीक्षा ली गई। जिसमें सभी उपस्थित रहे। उक्त जानकारी केंद्र अधीक्षक प्रोफेसर महावीर यादव एवं परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर धनंजय रविदास ने संयुक्त रूप से दी। उक्त परीक्षा को कराचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने में महाविद्यालय के प्रोफेसर प्रेम सागर प्रसाद, प्रोफेसर रावण मांझी, प्रोफेसर कालीचरण महतो, प्रमोद कुमार, विनय यादव एवं प्रेम कुमार सहित महाविद्यालय के सभी कर्मी अपना सहयोग दे रहे हैं!

Post a Comment

0 Comments