मो० शबा की रिपोर्ट
तेनुघाट --- पूर्व विधायक बबीता देवी सह झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता तथा मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद की धर्मपत्नी एवं तेनुघाट पंचायत मुखिया नीलम श्रीवास्तव द्वारा फीता काटकर शनिवार को ‘मुकेश कैंटीन एंड रेस्टोरेंट’ का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि को सर्व प्रथम पुष्प गुच्छ और बुके देकर सम्मानित किया। सभी अतिथियों को पुष्प वर्षा कर पारंपरिक रूप से स्वागत, महिलाओं के द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में पंचायत प्रतिनिधि संतोष श्रीवास्तव, पंचायत समिति सदस्य अजीत कुमार पांडेय एवं समाजसेवी, स्थानीय गणमान्य नागरिक व बड़ी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित थे। लोगों ने नए रेस्टोरेंट खुलने पर खुशी जताई और कहा कि इससे क्षेत्र में रोजगार के साथ-साथ लोगों को बेहतर खान-पान की सुविधा मिलेगी। पूर्व विधायक बबीता देवी ने कहा कि तेनुघाट जैसे क्षेत्र में इस तरह के आधुनिक कैंटीन व रेस्टोरेंट का खुलना विकास का प्रतीक है। उन्होंने संचालक को शुभकामनाएं दीं और स्वच्छता व गुणवत्ता बनाए रखने की बात कही।
मौके पर झामुमो जिला सचिव मुकेश कुमार महतो,प्रकाश महतो,विजय महतो रामकिशन रविदास,महबूब अंसारी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।




0 Comments