मो० शबा की रिपोर्ट
तेनुघाट (बोकारो) --- तेनुघाट निवासी जवाहर साफी एवं पूनम साफी की पुत्री एवं पूर्व मुखिया स्वर्गीय मातवर साफी के पोती मनीषा साफी ने 259 रैंक लाकर 70 वीं बीपीएससी परीक्षा में रेवेन्यू ऑफिसर के पद पर चयनित हुई और संपूर्ण तेनुघाट का मान बढ़ाई।
2024 में दी थी परीक्षा, पहली बार में मिली सफलता
बताते चले कि मनीषा ने वर्ष 2024 में महज 21 साल की उम्र में बीपीएससी सीसीई की परीक्षा दी थी। पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। एक साधारण परिवार से आने वाली मनीषा की इस उपलब्धि से पूरे इलाके में खुशी की लहर है।
इस मौके पर तेनुघाट पंचायत मुखिया नीलम श्रीवास्तव, पंचायत समिति सदस्य अजीत कुमार पांडेय एवं समाज सेवी संतोष श्रीवास्तव ने मनीषा साफी को मिठाई खिलाकर एवं उनके परिजनों को अंगवस्त्र ओढ़ा कर सम्मानित किया।
मनीषा की कड़ी मेहनत लाई रंग
परिजनों ने बताया कि मनीषा ने कड़ी मेहनत और लगन से 70 वीं बीपीएससी की परीक्षा पास कर रेवेन्यू ऑफिसर का पद हासिल किया है। मनीषा की इस उपलब्धि से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे तेनुघाट क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।
बधाई देने वालों का तांता लगा है,
चयन की खबर मिलते ही बधाई देने के लिए रिश्तेदारों और आस-पड़ोस के लोगों का तांता लग गया। सभी ने मनीषा की सफलता पर खुशी जताई और प्रशासनिक सेवा में बेहतर कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।




0 Comments