45 वर्षों का सपना अब साकार होने जा रहा है। पंचायत समिति सदस्य इंद्रजीत मंडल के नेतृत्व में चलकरी बस्ती के विस्थापितों को सीसीएल की बिजली सुविधा मिलने का रास्ता साफ हो गया है।
प्रस्तावित सोलर पैनल प्लांट निर्माण कार्य को लेकर हुई त्रिपक्षीय वार्ता के बाद बिजली बहाली के कार्य का शुभारंभ कर दिया गया है।
आज चलकरी बस्ती में सीसीएल के एसओ (ई एंड एम) जय शंकर प्रसाद, सीसीएल सोलर इंचार्ज पुष्प राज तथा चलकरी उत्तरी के पंचायत समिति इंद्रजीत मंडल ने संयुक्त रूप से 11 हजार मेगावाट बिजली बहाली कार्य का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि कल से बिजली के खंभे गाड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी, जिसके बाद वर्षों से बिजली की सुविधा से वंचित विस्थापित परिवारों के घरों तक रोशनी पहुंचने की उम्मीद और भी मजबूत हो गई है।
फिलहाल, 45 साल के लंबे इंतजार के बाद चलकरी बस्ती के लोगों में खुशी का माहौल है और वे जल्द बिजली मिलने की उम्मीद में उत्साहित हैं,



0 Comments