Translate

नशा मुक्ति अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पचंबा थाना प्रभारी और गिरिडीह नगर थाना प्रभारी को उपायुक्त द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर कर सम्मानित किया गया।

निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को नगर भवन, गिरिडीह में जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इऊकार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त रामनिवास यादव और उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने मीडिया, स्वयं सहायता समूहों और नागरिकों से नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। वहीं उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी ने कहा कि युवाओं को नशे से बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

वंही इस दौरान कार्यक्रम में नशामुक्ति अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार और टाउन थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही दो स्वयं सहायता समूहों को भी सम्मानित किया गया।

Post a Comment

0 Comments