मो० शबा की रिपोर्ट
तेनुघाट ---- तेनुघाट का उभरता हुआ खिलाड़ी ऋतिक अनंत का चयन झारखंड प्रीमियर लीग मैच में होने पर उनको और उनके परिवार वालों को बधाई देने वाले का तांता आ गया है। बताते चले कि ऋतिक अनंत के पिता वेंकट हरि विश्वनाथन तेनुघाट में अधिवक्ता हैं और माता विभा विश्वनाथन एक समाज सेवी और घरेलु महिला है। वहीं ऋतिक अनंत के दादा जी स्वर्गीय कुमार अनंत मोहन सिन्हा तेनुघाट के एक वरीय अधिवक्ता और समाजसेवी थे वहीं ऋतिक के दादी रेखा सिन्हा तेनुघाट पंचायत की मुखिया दो बार रही थी। इस बारे में वेंकट हरि विश्वनाथन ने बताया कि ऋतिक अनंत बचपन से ही पढ़ाई के साथ साथ क्रिकेट खेलने में भी अपना ध्यान रखता था, उसके इसी क्रिकेट खेलने में व्यस्त रहते हुए देखने पर लगा कि वह एक अच्छा क्रिकेट खिलाड़ी बन सकता है और उसे क्रिकेट कोचिंग क्लास में भेजा। उसके बाद आज इस तरह एक अच्छे खिलाड़ी के रूप में देख कर अच्छा लग रहा है। उम्मीद है कि वह आगे चल कर हमारे परिवार के साथ साथ, तेनुघाट और पूरे देश में अपना नाम रोशन करेगा। आगे बताया कि ऋतिक अनंत की टूर्नामेंट में चयन होने पर बेरमो विधायक जयमंगल सिंह, गोमिया विधायक योगेंद्र प्रसाद ने बधाई दी। वहीं तेनुघाट और आसपास के लोगों ने भी बधाई दी।



0 Comments