आज दिनांक 30/05/26 को पुलिस अधीक्षक, बोकारो द्वारा ललपनिया ओ पी,महुआटांड थाना ,जगेश्वर विहार थाना ,दनिया पिकेट,रहावन ओपी व झुमरा सीआरपीएफ कैम्प का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना /ओपी/पिकेट/कैम्प क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति ,सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई एवं सीरिस्ता के कार्यों की समीक्षा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों से पूछताछ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आम जनता की समस्याओं का त्वरित व विधिवत समाधान करने का निर्देश दिया गया।सभी लंबित कांडों, वारंट, इस्तेहार व कुर्की का ससमय निष्पादन हेतु निर्देशित किए ।पासपोर्ट , चरित्र सत्यापन संबंधित मामलों को समयबद्ध तरीके से निष्पादन हेतु निर्देशित किया गया । प्रत्येक थाना में सप्ताह में एक दिन थाना दिवस का आयोजन अनिवार्य रूप से करने के संबंध में भी निर्देशित किया गया ।









0 Comments