तेनुघाट --- भारतीय जनता पार्टी की शक्ति केंद्र बैठक तेनुघाट एफ टाइप दुर्गा मंडप के परिसर में किया गया। बैठक का शुरुआत डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना, सदस्यता अभियान चलाना और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना है। इन बैठकों में माइक्र्रो-प्लानिंग, पन्ना प्रमुखों की सक्रियता और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विशेष चर्चा की गई ।बैठक के प्रमुख एजेंडे और बिंदुबूथ सशक्तिकरण प्रत्येक बूथ पर समितियों की सक्रियता की समीक्षा और नए सदस्यों को जोड़ने का कार्य पर चर्चा की गई। योजनाओं का प्रचार-प्रसार: केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को आम नागरिकों तक पहुंचाना। इस बैठक में प्रभारी पंकज कुमार सिन्हा, संयोजक आनंद कुमार श्रीवास्तव, रूपलाल रजक, राजेंद्र कुमार विश्वकर्मा, सुनील कुमार, प्रताप कुमार, अजीत गुलजार, प्रशांत पाल, तारकेश्वर ठाकुर, राजेंद्र महतो, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।



0 Comments