सिमरी, दरभंगा। मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सिमरी थाना क्षेत्र के गौड़ा खान मुहल्ला स्थित खुर्शीद खान के आवास पर सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में लाइसेंसधारी शेर अली खान ने कहा कि उनके परिवार द्वारा वर्षों से आखाड़ा का संचालन शांतिपूर्ण ढंग से किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों से गांव में आपसी वर्चस्व की लड़ाई के कारण समाज के साथ-साथ प्रशासन को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि उनका परिवार मजदूरी कर जीवन-यापन करता है और आपसी विवाद की स्थिति में गरीब परिवार का साथ देने वाला कोई नहीं होता। इसी कारण इस वर्ष वे केवल ताजिया बनाकर आखाड़ा स्थल पर रखेंगे।
वहीं सरपंच प्रतिनिधि सरफराज अहमद ने कहा कि शनिवार को शेख मुहल्ला में भी थानाध्यक्ष की मौजूदगी में बैठक आयोजित की जाऐगी। सभी लोगों से आपसी भाईचारा,सौहार्द और शांति बनाए रखते हुए मोहर्रम पर्व मनाने का संकल्प लेंगे।
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने उपस्थित लोगों से पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल सिमरी पुलिस को सूचना देने की अपील की।
बैठक में सिमरी थाना के एसआई शशि शंकर कुमार,मनोज कुमार, समाजसेवी खुर्शीद खान,अंजार उर्फ मुखिया,साजिद,फैयाज खान,मोहम्मद इरफान,मोहम्मद कलाम,वार्ड सदस्य नन्द किशोर पासवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
करंट खबर दरभंगा




0 Comments