व्यवहार न्यायालय परिसर तेनुघाट में लगेगा मासिक लोक अदालत। 
मो० शबा की रिपोर्ट
तेनुघाट ---- तेनुघाट व्यवहार न्यायालय में 30 मई को सर्वोच्च न्यायालय, झारखंड उच्च न्यायालय और जिला जज बोकारो के निर्देशानुसार मासिक लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
उक्त मासिक लोक अदालत में तीन बेंच का गठन किया गया है। जिसके प्रथम बेंच में कुटुंब न्यायालय प्रेम नाथ पांडेय एवं अधिवक्ता प्रशांत पाल, दूसरे बेंच पर जिला जज तृतीय नीरज कुमार एवं अधिवक्ता सुजीत कुमार जयसवाल तथा तीसरे बेंच पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी राज कुमार पांडेय एवं पांडव कुमार पांडेय मौजूद रहेंगे।
उक्त जानकारी बेरमो अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल ने देते हुए बताया कि मासिक लोक अदालत में जिन्हें भी अपने मामले को निष्पादन करवाना चाहते हैं वह स्वयं या फिर अपने अधिवक्ता के साथ न्यायालय में उपस्थित हो मामले का निष्पादन करवा सकते हैं।


0 Comments