Translate

त्याग, बलिदान और भाईचारे का प्रतीक ईद-उल-अजहा (बकरीद) गुरुवार को जिले भर में श्रद्धा, उत्साह और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाई गया।

 

त्याग, बलिदान और भाईचारे का प्रतीक ईद-उल-अजहा (बकरीद) गुरुवार को जिले भर में श्रद्धा, उत्साह और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाई गया। इस मौके पर गिरिडीह में भी सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में मुस्लिम धर्मावलंबियों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां लोगों ने विशेष नमाज अदा कर देश-दुनिया में अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। क्या बच्चों और युवाओं में पर्व को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। इस दौरान गिरिडीह के बरवाडीह, कोलडीहा, भंडारीडीह, पचंबा, मोहनपुर, बिसनपुर, कोलड़ीह मुस्लिम बाजार, चैताडीह, बक्सीडीह, खरियोडीह, बनखंजो, तेलोडीह और योगीटांड़ के साथ साथ सभी मस्जिदों व ईदगाहों में नमाज अदा की गयी ताश परंपरागत तरीके से कुर्बानी की रस्म अदा की गयी। वंही बकरीद को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। उपायुक्त रामनिवास यादव और पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर जिलेभर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। इसे लेकर संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी, वहीं अफवाहों और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष को सक्रिय रखा गया शहरी और ग्रामीण इलाकों में पुलिस लगातार गश्त करती रही। प्रशासनिक अधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। पर्व के दौरान जिले में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहा।

Post a Comment

0 Comments