Translate

पशु चिकित्सालय का निरीक्षक किया गोड्डा उपायुक्त

 




*पशुओं के उपचार, दवा उपलब्धता एवं चिकित्सीय सुविधाओं की ली जानकारी।*

*प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय मेहरमा में पशुपालकों को बेहतर एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराए जाए:-उपायुक्त*

*प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय की मरम्मती को लेकर प्रस्ताव लिए गए।*

जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त, गोड्डा  लोकेश मिश्रा द्वारा प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय, मेहरमा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने चिकित्सालय में उपलब्ध पशु चिकित्सा सेवाओं, दवा वितरण व्यवस्था, साफ-सफाई, पशुओं के उपचार की व्यवस्था तथा पशुपालकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया।*

*निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने ओपीडी कक्ष, दवा भंडारण कक्ष, उपचार कक्ष एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित पशु चिकित्सा पदाधिकारियों एवं कर्मियों से चिकित्सालय में आने वाले पशुओं की संख्या, उपलब्ध दवाओं, टीकाकरण कार्यक्रम तथा विभिन्न पशुपालन योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी प्राप्त की।*

*उपायुक्त ने चिकित्सालय परिसर में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश देते हुए कहा कि पशुपालकों को बेहतर एवं सुगम सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने पशुओं के समय पर उपचार, टीकाकरण एवं आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।*

*निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पशुपालकों से बातचीत कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पशुपालन से जुड़े लाभुकों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी समय-समय पर उपलब्ध कराई जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।*

*उपायुक्त  ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में पशुपालन की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पशुपालकों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।*

*निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी महागामा  आलोक वरण केसरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी मेहरमा  अभिनव कुमार,अंचलाधिकारी मेहरमा  खगेन महतों ,पशु चिकित्सा पदाधिकारी उपस्थित थे।*

Post a Comment

0 Comments