गढ़वा के नये उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा के योगदान देने के पश्चात से जिला में भरपूर विकास गति दिखने लगा है
विनय मिश्रा गढ़वा के 35 वे उपायुक्त के रूप में पशुपतिनाथ मिश्रा के योगदान देने के पश्चात से जिला में बेहतर और भरपूर विकास गति जिला की पहचान बनने लगी है इसकी प्रमुख वजह यह है कि श्री मिश्रा उपायुक्त से पूर्व इस जिला के उप विकास आयुक्त भी रह चुके हैं जिसके फल स्वरुप जिला के विकास को धरातल पर उतारने के साथ-साथ पूरे जिला में विकास कार्यों को बेहतर विकास गति देने में भी सफल रहे और इसी का यह सार्थक परिणाम है कि उन्हें उनके बेहतर और उत्कृष्ट कार्य दक्षता और उपलब्धि तथा अनुभव को देखते हुए राज्य सरकार ने गढ़वा जिला का उपयुक्त का दायित्व सौंपा है गढ़वा जिला के 35 वे उपायुक्त के रूप में प्रभार ग्रहण करने के साथ ही पूरे जिला में विकास कार्यों के लिए जिला प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय और कटिबद्धता के साथ उपायुक्त के द्वारा विकास कार्यों को भरपूर विकास गति देने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है जिससे गढ़वा जिला वासियों में हर्ष और उमंग देखी जा रही है उपायुक्त श्री मिश्रा के द्वारा जिला वासियों की बातों कठिनाइयों और समस्याओं को जानने के साथ-साथ तत्क्षण उसके समाधान के लिए भी निरंतर गंभीर दिखाई दे रहे हैं यही नहीं जनता दरबार के माध्यम से भी लोगों की पीड़ा और कष्ट को जानने का प्रयासभी काफी सराहनीय है समस्याओं की जानकारी और तत्सम निष्पादन के लिए किया जा रहे कारगर प्रयास निश्चित तौर पर उपायुक्त के बेहतर कार्य का ही परिणाम है ऐसे उपायुक्त से निश्चित तौर पर जिला और राज्य दोनों गौरवान्वित होते हैं तथा ऐसे उपायुक्त पर हमें गर्व है
0 Comments