Translate

रोटरी आई हॉस्पिटल में हास्ययोग की सांयकालीन कार्यशाला आयोजित

रोटरी आई हॉस्पिटल में हास्ययोग की सांयकालीन कार्यशाला आयोजित

आर्ट ऑफ लिविंग ने अनसंग हीरो अवार्ड से प्रदीप डालमिया को किया सम्मानित

गिरिडीह: रोटरी आई हॉस्पिटल गिरिडीह में झारखंड हास्य योग के प्रमुख संचालक सह प्रशिक्षक अजीत कुमार द्वारा हास्य योग केंद्र (भारत) के तत्वाधान में हास्य योग कार्यशाला आयोजित की गयी। इस दौरान वर्तमान समय में हास्य योग की महत्ता पर चर्चा की गयी। आज के तनाव पूर्ण युग में हास्य योग की प्रासंगिकता बढ़ती जा रही है। योग और हास्य का अद्भुत संगम हास्ययोग है, जिससे 

शारीरिक, मानसिक एवं प्राणिक स्वस्थता और प्रसन्नता प्राप्त होती है। कार्यक्रम में आयोजक देवराज आनंद ने सभी का स्वागत करते हुए कार्यशाला के लिए हर्ष व्यक्त किया गया। अर्चना बरनवाल के "अच्युतम केशवम कृष्ण दामोदरम" मधुर भजन में सभी झूम उठे। तत्पश्चात, झारखंड हास्य योग प्रशिक्षक अजीत कुमार ने विभिन्न हास्ययोग क्रियाएं यथा नमस्तेहास्य, तीरकमान हास्य, लस्सी हास्य, ट्रैक्टर हास्य, शिकायत हास्य, प्रशंसा हास्य, मालिश हास्य, बेली हास्य आदि हास्ययोग क्रियाएं विधि पूर्वक करायी और लाभ भी बताया। योग क्रियाओं के साथ हास्य की अनूठी पहल की लोग तनावरहित होकर भरपूर आनंद उठाया।

विदित है, कि अजीत कुमार गिरिडीह के निवासी है और झारखंड ग्रामीण बैंक में क्षेत्रीय प्रबंधक से सेवानिवृति के बाद जन साधारण को निःशुल्क हास्ययोग एवं अच्छी जीवन शैली की चर्चा कर स्वस्थ ,सशक्त एवं सुखी समाज बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे है। श्री कुमार ने अन्तर्राष्ट्रीय हास्य योग गुरु जितेन कोही जी का संदेश *"हँसता संसार, स्वस्थ संसार* " एक स्वास्थ्य आंदोलन है। स्वस्थ जीवन शैली के तीन मंत्र..डॉक्टर डाइट, डॉक्टर शांति और डॉक्टर स्माइल का अनुकरण लाभकारी है।

 कार्यक्रम के अंत में, अजीत कुमार जो आर्ट ऑफ लिविंग के रांची जिला के सदस्य भी हैं ने सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदीप डालमिया जी को आर्ट ऑफ़ लिविंग की अनसंग हीरो अवार्ड से सम्मानित किया। प्रदीप डालमिया रोटरी के साथ-साथ गुरुदेव रवि शंकर आर्ट ऑफ लिविंग से वर्षो से जुड़कर समाज की निःस्वार्थ सेवा कर रहे हैं।

कार्यक्रम में डॉ ज्ञान प्रकाश, डॉ राम रतन, जितेन्द्र प्रसाद, प्रमोद कुमार, कृष्णा प्रसाद, अजय शिवानी, सुधा देवी, मनजीत सिंह, जसवीर कौर, नीलू बरनवाल, रवीन्द्र सिंह आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। देवेन्द्र सिंह एवं बीरेन्द्र बरनवाल ने संयुक्त रूप से सफल कार्यशाला के प्रति आभार प्रकट करते हुए सभी का धन्यवाद दिया और कार्यक्रम समाप्त की घोषणा की गयी।

Post a Comment

0 Comments