



गिरिडीह। सदर प्रखंड परिसर में सदर प्रखंड एवं अंचल प्रशासन के सौजन्य से आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में कुल 16 यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया। शिविर का आयोजन सदर प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं प्रखंड स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सहयोग से किया गया, जिसमें स्थानीय नागरिकों, स्वास्थ्य सहियाओं तथा कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश रजक,सदर प्रमुख पूनम देवी, अंचल अधिकारी जितेंद्र प्रसाद तथा प्रखंड चिकित्सा प्रभारी डॉ. सचिन कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महादान है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिल सकता है।
रक्तदान से पूर्व स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सभी रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच की गई तथा सुरक्षित प्रक्रिया के तहत रक्त संग्रह किया गया। अधिकारियों ने बताया कि जिले में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने और लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ऐसे शिविरों का आयोजन आगे भी किया जाता रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान रक्तदान करने वाले सभी लोगों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर में डॉ. सोहेल अख्तर, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के मदन विश्वकर्मा, लिपिक राजू दास, बीपीएम सुजल कुमार, नकुल पाठक, सहिया साथी, सहियाएं, एमपीडब्ल्यू तथा सदर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के कर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।


0 Comments