Translate

तेनुघाट ओपी क्षेत्र के चांपी गांव में 23 जून 2026 की शाम हथियारबंद लोगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और महिला के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है।

मो० शबा की रिपोर्ट 

तेनुघाट --- तेनुघाट ओपी क्षेत्र के चांपी गांव में 23 जून 2026 की शाम हथियारबंद लोगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और महिला के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। पीड़िता ने तेनुघाट ओपी में प्रभारी भजन लाल महतो को लिखित आवेदन देकर 12 नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

क्या है मामला

चांपी निवासी ने अपने आवेदन में बताया कि 23.06.2026 को शाम करीब 5:30 बजे प्रदीप कमार, अशोक कमार उर्फ छुटकुनिया कमार, बसन्त कमार, सत्यनारायण कमार, कारू कमार, बन्धन कमार, राधो कमार, कल्लू कमार, रामचन्द्र कमार, छुट्टु कमार उर्फ युगल किशोर कमार, मनोहर कमार व सोनू कमार हथियार से लैस होकर उनके आंगन में घुस आए और गाली-गलौज व तोड़फोड़ करने लगे।

 बेटे पर कुल्हाड़ी से वार किया, महिला से मारपीट का आरोप लगाई है।

आवेदन के अनुसार, मना करने पर आरोपी घर में घुस गए और करीब 3,500 रुपये का सामान तोड़ दिया। विरोध करने पर कल्लू कमार ने पुत्र बंटी करमाली के सिर पर जान मारने की नीयत से कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया। बचाने आई सूचिका के साथ भी सभी ने मारपीट की। जाति सूचक गाली व निर्वस्त्र करने का आरोप लगाई।

पीड़िता का आरोप है कि अशोक कुमार उर्फ छुटकुनिया ने जातिसूचक व अभद्र गाली देते हुए सिर पर वार किया। बचाने आई गोतनी के साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि प्रदीप कुमार ने खुद को मुखिया बताते हुए महिलाओं को घर से बाहर निकालकर निर्वस्त्र कर बेइज्जत करने को कहा। आवेदन में आरोप है कि प्रदीप कुमार के पिता ने सूचिका का ब्लाउज फाड़ दिया और सोने की चेन व चांदी की सिकरी, कीमत लगभग 25,000 रुपये, छीन ली।

धमकी देने का आरोप  आरोप है कि मारपीट के बाद सभी ने धमकी दी कि अगर शिकायत की तो अगली बार जान से मारकर इसी जमीन में दफन कर देंगे। पीड़िता ने बताया कि आरोपी पहले से धमकी देते रहे हैं। 11.08.2023 को उनके ससुर ने सनहा भी दर्ज कराया था, इसके बावजूद घटना को अंजाम दिया गया।

पीड़िता ने थाना प्रभारी से सभी 12 नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। तेनुघाट ओपी प्रभारी भजन लाल महतो ने बताया कि मारपीट का आवेदन मिला एक पक्ष को सर पे चोट लगा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जो दोषी होगा उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments