तेनुघाट --- झारखंड पेंशनर कल्याण समाज अनुमंडल शाखा तेनुघाट बोकारो के अध्यक्ष इंदेश्वरी चौबे ने कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तेनुघाट को एक पत्र प्रेषित कर बताया कि मदन राम 31/ 10 /23, तुगेश्वर तिवारी, शंभू गोप, रामदुलार रविदास 31/10 /24 एवं प्रभु राम 31/01 /2025 को सेवा निवृत हुए हैं जिन्हें सरकार के नियमानुसार पेंशन देय है। परंतु आज तक इनके पेंशन का निर्धारण नहीं हो पाया है। फलस्वरूप इन्हें पेंशन का भुगतान नहीं मिल पा रहा है और यह भुखमरी का शिकार हो रहे हैं। ये सेवा निवृत कर्मी अपने पेंशन के भुगतान के लिए लगातार कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। फिर भी इनका पेंशन निर्धारण नहीं हो पाया है। इस प्रकार बिना कारण विलंब किया जा रहा है। मालूम हो कि विलंब से असंतोष बढ़ता है और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता है। इसलिए विषय वस्तु को गंभीरता लेते हुए भुगतान की दिशा में व्यक्तिगत रुचि लेकर सेवा निवृत कर्मचारियों को राहत दिया जाए अब ज्यादा विलंब सही नहीं है। जिसकी प्रतिलिपि सचिन पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखंड रांची एवं उपयुक्त बोकारो को भी प्रेषित किया गया है।



0 Comments