पीएम कुसुम योजना को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित
===================
उपायुक्त श्री अजय नाथ झा ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में की बैठक, 1828 आवेदन स्वीकृत, किया अग्रसारित को अनुमोदन
===================
शनिवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त श्री अजय नाथ झा ने पीएम कुसुम योजना 2025-26 के अंतर्गत जिला स्तरीय कमेटी की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में योजना के तहत प्राप्त आवेदनों की प्रगति, भौतिक सत्यापन एवं स्वीकृति की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।
योजना के अंतर्गत कुल 1850 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे। सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन प्रखंड विकास पदाधिकारियों द्वारा किया गया, जिसमें 22 आवेदन अस्वीकृत किए गए, जबकि 1828 आवेदन स्वीकृति योग्य पाए गए।
प्रखंडवार समीक्षा के दौरान बेरमो, चंदनकियारी, चंद्रपुरा, गोमिया एवं कसमार के सभी आवेदन स्वीकृति योग्य पाए गए। वहीं, चास में 15, जरीडीह में 3, नावाडीह में 3 तथा पेटरवार में 1 आवेदन अस्वीकृत किए गए।
उपायुक्त ने नोडल पदाधिकारी श्री शक्ति कुमार को निर्देश दिया कि स्वीकृत आवेदनों को शीघ्र अग्रेतर कार्रवाई हेतु भेजा जाए, ताकि लाभुकों को योजना का लाभ समय पर मिल सके। बैठक में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) श्रीमती शताब्दी मजूमदार, जिला कृषि पदाधिकारी मो. शाहिद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।




0 Comments