मो० शबा की रिपोर्ट
तेनुघाट ---- सर्वोच्च न्यायालय, झारखंड उच्च न्यायालय एवं प्रधान जिला जज सह सत्र न्यायाधीश बोकारो के निर्देशानुसार शनिवार 9 मई को व्यवहार न्यायालय तेनुघाट में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल निष्पादन के लिए 3 बेंच का गठन किया गया है। इसकी पहले बेंच पर जिला जज प्रथम फहीम किरमानी एवं अधिवक्ता सुजीत कुमार जयसवाल, दूसरे बेंच पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी राज कुमार पांडेय और अधिवक्ता शैलेश कुमार सिन्हा तथा तीसरे बेंच पर एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल एवं अधिवक्ता पुष्पा हंस मौजूद रहेंगे।
उक्त जानकारी बेरमो अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह व्यवहार न्यायालय तेनुघाट के एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि शनिवार को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा। आगे बताया कि आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में अब तक कई मामलों का निष्पादन किया गया है। उन्होंने बताया कि जिस भी मुवक्किल को अपने मामलों का समझौता के आधार पर मामले का निष्पादन कराना हो वे खुद या अपने अधिवक्ता के माध्यम से व्यवहार न्यायालय में उपस्थित होकर मामले का निष्पादन करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में यहां कई मामलों का निष्पादन किया जा चुका है।



0 Comments