Translate

फरार अभियुक्त के घर पुलिस द्वारा इश्तहार चिपकाया गया

फरार अभियुक्त के घर पुलिस द्वारा इश्तहार चिपकाया गया

महीना दिन के भीतर करें सरेंडर अन्यथा कुर्की जब्ती की जाएगी 

इस्तियाक अहमद की रिपोर्ट 

विष्णुगढ़ पुलिस ने फरार अभियुक्त धीरज कुमार यादव पिता फालो यादव के वादी खरना स्थित घर में एवं सार्वजनिक स्थानों पर इश्तेहार चिपकाया. उसे एक महीने के भीतर न्यायालय में सरेंडर करने की चेतावनी दी गयी है. उसके खिलाफ विष्णुगढ़ थाना में कांड संख्या 102 जो 2023 में दर्ज किया गया था, तब वह फरार चल रहा है. इस केस को देख रहे एसआई मरनियास खलको ने कहा कि न्यायालय के आदेश पर अभियुक्त के घर पर इश्तेहार चिपकाया गया है. एक माह के अंदर सरेंडर करने की चेतावनी दी गयी है. ऐसा नहीं करने पर न्यायालय के आदेश पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जायेगी।

Post a Comment

0 Comments