Translate

सर्वोच्च न्यायालय, झारखंड उच्च न्यायालय एवं प्रधान जिला जज सह सत्र न्यायाधीश बोकारो के निर्देश पर 9 मई को तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।

मो० शबा की रिपोर्ट 

तेनुघाट ---- सर्वोच्च न्यायालय, झारखंड उच्च न्यायालय एवं प्रधान जिला जज सह सत्र न्यायाधीश बोकारो के निर्देश पर 9 मई को तेनुघाट व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 26,332 मामलों का निष्पादन कर लगभग पंद्रह करोड़, तीस लाख रुपए की समझौता राशि वसूल किया गया। जानकारी के अनुसार व्यवहार न्यायालय तेनुघाट में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में बिजली विभाग के 15,266 मामले में लगभग बारह करोड़ रुपए, बैंक विभाग के 243 मामलों में लगभग एक करोड़ उन्नीस लाख रुपए, चेक बाउंस के 8 मामले में लगभग सोलह लाख रुपए, अनुमंडल पदाधिकारी न्यायालय के 62 मामले, प्री लिटिगेशन मामलों सहित अन्य कई विभाग के मामलों का निष्पादन किया गया। बताया जाता है कि आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल निष्पादन के लिए 3 बेंच का गठन किया गया था। इसकी पहले बेंच पर जिला जज प्रथम फहीम किरमानी एवं अधिवक्ता सुजीत कुमार जयसवाल, दूसरे बेंच पर प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी राज कुमार पांडेय और अधिवक्ता शैलेश कुमार सिन्हा तथा तीसरे बेंच पर एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल एवं अधिवक्ता पुष्पा हंस मौजूद थे। उक्त जानकारी बेरमो अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह व्यवहार न्यायालय तेनुघाट के एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में सभी न्यायिक पदाधिकारीगण, विभिन्न विभागों के पदाधिकारीगण, विद्वान पैनल अधिवक्तागण, न्यायालय कर्मियों एवं पारा लीगल वालंटियर्स की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मौके पर दीपक चंद्र गुप्ता, रामकृष्ण गुप्ता, राजेश्वर जायसवाल, सुजय आनंद, कृष्णा रजक, अतिशय, उपासी कुमारी, वीणा देवी सहित न्यायिक कर्मीगण, पीएलवी के सदस्य उपस्थित थे। यहां उपस्थित सभी न्यायायिक पदाधिकारी, अधिवक्तागण, न्यायायिक कर्मी, पीएलवी, बैंक कर्मी, उत्पाद विभाग, बिजली विभाग, वन विभाग के पदाधिकारियों सहित उपस्थित अन्य सभी को एसडीजेएम ने साधुवाद दी।

Post a Comment

0 Comments