Translate

तेनुघाट अतिथि भवन में वनाधिकार को लेकर बोकारो जिला ग्राम सभा मंच का बैठक किशुन हेंब्रम के अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

मो० शबा की रिपोर्ट 

तेनुघाट --- तेनुघाट अतिथि भवन में वनाधिकार को लेकर बोकारो जिला ग्राम सभा मंच का बैठक किशुन हेंब्रम के अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से झारखंड जंगल बचाओ आंदोलनकारी प्रभारी राजेश महतो एवं मोती लाल बेसरा जिला ग्राम सभा के सचिव उपस्थित थे। बोकारो जिला में वनाधिकार कानून पूरी तरह लागू नहीं होने से नाराज ग्रामसभा मंच बोकारो जिला ने सभी 9 प्रखंडों के ग्राम समितियों की तेनुघाट में आपात बैठक की। जिसमें कानूनी सलाह एवं लोगों के जानकारी लिए उच्च न्यायालय के अधिवक्ता सौरव कुमार भी मुख्य रूप से उपस्थित थे। उनके द्वारा वनाधिकार अधिनियम 2006 से संबंधित लोगों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। बोकारो जिला में वनाधिकार कानून पूरी तरह लागू नहीं होने से नाराज बोकारो जिला ग्रामसभा मंच के जिला ग्रामसभा मंच के सलाहकार राजेश कुमार ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि संबंधित पदाधिकारी आदिवासियों का उत्पीड़न कर रही है, सरकार के निर्देश के बावजूद जिला में 200 से ज्यादा व्यक्तिगत और सामुदायिक वन पट्टा के मामले लंबित हैं। पूर्व में हमलोग कई बार आंदोलन कर चुके हैं लेकिन अधिकारियों की कार्यशैली में कोई सुधार नहीं रहा है, सिर्फ ठगा जा रहा है। इसलिए अब हमलोग कानून की शरण में जाएंगे। आज इस बैठक में विचार विमर्श के लिए उच्च न्यायालय के अधिवक्ता को भी बुलाया है। बोकारो जिला में वनाधिकार कानून अगर जल्द से जल्द पूरी तरह लागू नहीं किया गया तो हमलोग उच्च न्यायालय के साथ साथ सुप्रीम कोर्ट का भी दरवाजा खटखटाने का कार्य करेंगे। केंद्र सरकार ग्रामसभा के सशक्तिकरण के लिए हर साल फंड भेजती है, लेकिन वह पैसा कहां जा रहा किसी को नहीं मालूम नहीं। 

क्या है अधिकार संबंधित मामला

प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान

यह केंद्र सरकार की एक बड़ी योजना है जिसे 18 सितंबर 2024 को कैबिनेट ने मंजूरी दी। इसे धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान भी कहते हैं।

 मकसद क्या है

आदिवासी बहुल गाँवों की सामाजिक-आर्थिक हालत सुधारना। 

स्वास्थ्य, शिक्षा, पक्का घर, बिजली, पानी, सड़क, रोजगार जैसे बुनियादी ढांचे का गैप खत्म करना। वैसे आदिवासी जो सिर्फ जो जंगलों में रहकर अपना भरण पोषण करता है बनपटा दे खेती योग्य भूमि पर खेती करते आ रहे हैं उसे उसके अधिकार देना।

इस बैठक में बोकारो जिला के चास अनुमंडल एवं बेरमो अनुमंडल के नौ प्रखंड के जिला ग्राम सभा मंच के पदाधिकारी एवं प्रभारी उपस्थित रहे। राजेश कुमार हंसदा, सीताराम किस्कू, लाल हंसदा, ईमलेश्वर टुडू, मनसा मांझी, अनिल हेंब्रम, जोधन बासके, महावीर बास्के, गंगा राम मुर्मू, गीता साह,धनेश्वर मुर्मू,, बीरेंद्र मरांडी, धनी लाल सिंह,मुक्तेश्वर तुरी,लखीराम मांझी, भगतू सिंह, संतोष सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments