Translate

साल का दूसरा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन न्याय सदन, बोकारो में किया गया।

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली तथा झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, राँची के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बोकारो श्री अनिल कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में आज दिनांक 09.05.2026 को साल का दूसरा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन न्याय सदन, बोकारो में किया गया। राज्य के सभी जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों (DLSAs) की राष्ट्रीय लोक अदालत का आभासी (Virtual) उद्घाटन माननीय मुख्य न्यायाधीश झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा किया गया। इस अवसर पर माननीय कार्यकारी अध्यक्ष झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (JHALSA) तथा उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीशगण एवं झालसा के सदस्यगण उपस्थित रहे । 

राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंकिग चेक बाउंस, बिजली, पारिवारिकि, दीवानी, श्रम, उत्पाद, वन विभाग, मोटरयान के अलावा सभी आपराधिक सुलहनीय मामलों को चिन्हित कर उसके निष्पादन के लिए व्यवहार न्यायालय बोकारो में सात (07) एवं अनुमंडल न्यायालय तेनुघाट में तीन (03) बेंचो का गठन किया गया था।

इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल-671 वादों का निष्पादन हुआ जिसमें कुल समझौता राशि-9,16,30,071/- (नौ करोड़ सोलह लाख तीस हजार इक्हातर रुपये) हुई।

उक्त आशय की जानकारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो के द्वारा दी गई।

Post a Comment

0 Comments