Translate

एसडीपीओ बेरमो वशिष्ठ नारायण सिंह के द्वारा पुलिस मुख्यालय, झारखण्ड राँची एवं पुलिस अधीक्षक बोकारो द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में

मो० शबा की रिपोर्ट 

तेनुघाट --- एसडीपीओ बेरमो वशिष्ठ नारायण सिंह के द्वारा पुलिस मुख्यालय, झारखण्ड राँची एवं पुलिस अधीक्षक बोकारो द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में आज दिनांक 9/5/26 को दुग्धा थाना , बोकारो झरिया ओपी तथा चंद्रपुरा थाना में उपस्थित सभी पदाधिकारी/ कर्मियों/ थाना मुंशी को थाना में आये फरियादि के साथ अच्छा व्यवहार, यूनिफार्म अच्छे ढंग से पहने, OD ऑफिसर को अपने कार्यों को विधि के अनुसार कार्य करने का विशेष निर्देश दिया गया । जनता की समस्या का समाधान करने हेतु गाँव जाये, लोगो से मिले, लोगो की समस्या किसी भी विभाग से हो, उनकी बातों को सुने अगर कोई पीड़ित से आवेदन प्राप्त हो तो सम्बंधित विभाग को निराकरण हेतु अनुरोध पत्र भेजे। डिजिटल जागरूकता के संबंध में कनीय पुलिसकर्मी को अवगत कराये तथा कोई इसका दुरूपयोग अपने हित में साक्ष्य को प्रभावित करने के लिए उपयोग ना करें इस संबंध में सभी कर्मी को अवगत कराते हुए सचेत किया गया।

Post a Comment

0 Comments