Translate

पिछले दिन हुए बारिश और आए आंधी तूफान से कई जगह को नुकसान पहुंचा।

मो० शबा की रिपोर्ट 

तेनुघाट --- पिछले दिन हुए बारिश और आए आंधी तूफान से कई जगह को नुकसान पहुंचा। जिससे कई जगह पर पेड़ गिरा, बिजली के पोल तो तार टूटी, कई घरों के सीटा टूटे तो साथ ही कई घरों पर लगे हुए प्लास्टिक भी उड़े, जिससे बहुत ही नुकसान हुई। इसी में तेनुघाट तीन नंबर में तीन नंबर से जाने वाली कथारा की ओर सड़क पर एक विशाल पेड़ गिर गया। जिसे आना-जाना बाधित हो गया। जिसे स्थानीय निवासियों के द्वारा रविवार की सुबह से ही अपने ही स्तर से साफ कराया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अरुण कुमार सिन्हा, प्रदीप कुमार सिंह, प्रमोद सिंह, रानू सिंह, जगदीश सिंह, अरुण जयसवाल, भोला सिंह, विनोद रजवार, प्रभात कुमार, छोटू सिंह, सोनू कुमार, राहुल कुमार, विशाल कुमार, रिंकू सिंह, पिंकू चौधरी, अजीत कुमार, विनोद कुमार सहित कई लोग मौजूद थे। साथ ही बिजली की व्यवस्था भी पोल तार गिरने के कारण पूरी तरह से चरमरा गई थी लगभग 24 घंटे तक बिजली नहीं रही। पोल तार को दुरुस्त करने के बाद बिजली आई । बिजली व्यवस्था की सुधार करने में स्थानीय मिस्त्री दुलार यादव, बबलू अंसारी आदि नजर आए।

Post a Comment

0 Comments