




गिरिडीह मैं गुरुवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) गिरिडीह इकाई द्वारा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कार्यालयकार्यालय से पैदल मार्च करते हुए टावर चौक पहुंचे और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि NEET-2026, सीबीएसई मार्किंग में कथित अनियमितताओं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। वंही इस मौके पर झामुमो ने छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच की मांग की। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष संजय सिंह महासचिव महालर सोरेन गिरिडीह नगर निगममहापौर प्रमीला मेहरा, उपमहापौर सुमित कुमार, पूर्व विधायक केदार हाजरा अजीत कुमार पप्पू रॉकी सिंह सहित बड़ी संख्या झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता, कार्यकर्ता और छात्र मौजूद रहे।


0 Comments