गुरुवार को गिरिडीह-चित्तरडीह रोड पर परसाटांड़ के पास हुआ दर्दनाक सड़क हादसा।
गिरिडीह-चित्तरडीह मुख्य मार्ग में लगातार हो रही सड़क हादसे से जिले वासियों में खौफ का माहौल है। इस रोड पर रोज कोई न कोई सड़क हादसा का शिकार हो जा रहा है।
गुरुवार की सुबह लगभग 8 बजे गिरिडीह-चित्तरडीह रोड पर परसाटांड़ के पास राजपूरा, उत्क्रमित मध्य विद्यालय जा रहे बाईक सवार दो छात्रों को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने जबरदस्त ठोकर मार दिया जिससे
सुन्दरटांड़ निवासी किशोरी राणा पिता भोला राणा और रजपुरा निवासी एक छात्र जो मोहन दास का नाती है, दोनों छात्र गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गये जिसे बेहतर इलाज हेतु धनबाद रेफर कर दिया गया है।





0 Comments